फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा देख घर लौट रही नाबालिगा को लिफ्ट देकर पड़ोसी ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा देख घर लौट रही नाबालिग को लिफ्ट देकर पड़ोसी ने किया रेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिटी थाना क्षेत्र में किला थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को पड़ोस के रहने वाले युवक ने तहसील कैंप के एक मकान में अंजाम दिया। डरी सहमी पीड़िता ने वारदात के कई दिनों बाद परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि 19 अक्तूबर को सेक्टर 13/17 दशहरा ग्राउंड से उसकी 16 वर्षीय बेटी दशहरा देख कर घर पैदल लौट रही थी। जहां रास्ते में उसे आरोपी पड़ोसी युवक अंकुर मिला। जिसने उसकी बेटी को बाइक पर घर छोड़ने की बात कह कर उसे लिफ्ट दी। आरोपी ने उस रास्ते में जाम ज्यादा होने की बात कह कर अपनी बाइक को तहसील कैंप की ओर मोड़ लिया। जहां आरोपी ने बहाना कर उसे एक बंद मकान मे ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें