फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से अंबाला जा रही इनोवा को फटा टायर, डिवाइडर से टकराई कार, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर गांव मदनपुर सामने अंबाला की ओर जा रही एक इनोवो कार टायर फटने से डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार तीन महिलाओं सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को कार से निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर सेक्टर-4 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सेक्टर-4 चौकी जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला निवासी विनोद अपने परिवार के साथ शोक प्रकट करने के लिए मुरादाबाद में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अंबाला आ रहे थे। मदनपुर गांव के समीप पहुंचते ही उनकी कार का एक टायर फट गया, जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से विनोद, विनोद की मां चिंता देवी, ताई बागपति, चाची सावित्रि देवी, सहित अन्य लोग घायल हो गए। जिनका उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें