फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस में नशीली चीज पिलाकर दो सोने की अंगूठी, 3 हजार नकद व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जूस में नशीली चीज पिलाकर दो सोने की अंगूठी, तीन हजार नकद व मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
जूस में नशीली वस्तु पिलाकर कार सवार लोगों ने एक व्यक्ति को बेहोश कर उससे हजारों की नगदी, मोबाइल, सोने की अंगूठियां व अन्य सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित व्यक्ति को एक पेट्रोल पंप के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में रामनिवास अग्रवाल निवासी गुरुग्राम ने बताया कि वह गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए निकला था। दिल्ली बाईपास के पास वह एक प्राइवेट कार में बैठ गया। उस समय कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। रास्ते में उन्होंने फ्रूटी खरीदी जिसमें से उसे भी पीने को दी। जिसके पीते ही वह अचेत हो गया और आरोपी दो सोने की अंगूठी, मोबाइल, तीन हजार रुपये, एटीएम व अन्य जरूरी सामान लूटकर ले गए। इस दौरान बेहोशी की हालत में ही वे उसे रास्ते में फेंककर चले गए। रात को पास के ही साईं पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे उठाया तथा परिजनों से फोन पर बात करवाकर घटना के बारे में अवगत कराया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला तथा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें