फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपित कृषि विभाग के एई व जेई जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपी एई और जेई को जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणा विजिलेंस की पानीपत टीम ने किसान से रिश्वत लेने के आरोपी पानीपत कृषि विभाग में नियुक्त सहायक अभियंता विनीत व कनिष्ठ अभियंता विश्वपाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने विजिलेंस के निरीक्षक का पक्ष जानने के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इधर, हरियाणा कृषि निदेशालय ने पानीपत कृषि विकास विभाग के उपनिदेशक से सहायक अभियंता विनीत व कनिष्ठ अभियंता विश्वपाल के रिश्वत प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पानीपत के गांव ढोडपुर के किसान बोधराज ने पानीपत कृषि विकास विभाग से विभिन्न योजनाओं के तहत ट्रैक्टर, रोटावेटर, रैपर, चौपर की खरीद के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कृषि विकास विभाग की ओर से पात्र किसान को कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं किसान बोधराज ने कृषि यंत्रों की खरीद के लिए फाइल कृषि विकास विभाग में जमा करवाई थी। कृषि विकास विभाग के सहायक अभियंता विनीत व कनिष्ठ अभियंता विश्वपाल ने किसान बोधराज से उसकी फाइल को पास कराने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान बोधराज ने इस संबंध में विजिलेंस के पानीपत ब्यूरो से शिकायत की थी। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार की शाम को किसान बोधराज से सरकारी कार्य करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सहायक अभियंता विनीत व कनिष्ठ अभियंता विश्वपाल को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ विजिलेंस के रोहतक थाना में भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया। विजिलेंस के पानीपत ब्यूरो ने आरोपितों विनीत व विश्वपाल को अदालत में पेश किया। अदालत ने विजिलेंस के पानीपत ब्यूरो के निरीक्षक का पक्ष जानने के बाद आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर, हरियाणा कृषि विकास निदेशालय ने पानीपत कृषि विभाग के उपनिदेशक से सहायक अभियंता विनीत व कनिष्ठ अभियंता विश्वपाल के रिश्वत लेने पकडे़ जाने के मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें