अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच साल की बच्ची घायल
पानीपत। जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच साल की बच्ची घायल हो गई। जबकि उसका पिता व डेढ़ साल की बहन बाल-बाल बच गए। बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बाबरपुर निवासी बलवीर अपनी डेढ़ साल बेटी नैना को दवाई दिलवाने के लिए सामान्य अस्पताल ले जा रहा था। उसकी पांच साल की बेटी ज्योति भी साथ थी। वे गांव बाबरपुर से ऑटो में बैठे थे। टोल प्लाजा के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ज्योति घायल हो गई। बलबीर उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।