दुकान से सबमर्सिबल की मोटर चोरी के दो आरोपी काबू
पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने बिंझोल नहर पुल के पास से सोमवार देर शाम को सबमर्सिबल मोटर चोरी करने के दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपी चोरी की मोटर बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों ने नौ नवंबर की रात थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत मांडी गांव स्थित कार्तिक मशीनरी स्टोर से मोटर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है ।
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली की मोटर साइकिल सवार दो युवक चोरी की सबमर्सिबल की मोटरों को बेचने की फिराक में इसराना से पानीपत की और आ रहे हैं । इसी सूचना पर उन्होंने मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने बिंझौल नहर पुल के पास नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद इसराना की तरफ से बाइक से दो संदिग्ध युवक प्लास्टिक के कट्टे में भारी सामान लिए आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों के पास से सबमर्सिबल की दो मोटर बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों से मोटरों के बारे में पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों से गहनता के साथ पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने इन मोटरों को नौ नवंबर की रात गांव मांडी स्थित कार्तिक मशीनरी स्टोर से चोरी करना स्वीकारा। इस चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में दुकान मालिक राकेश निवासी बलाना की शिकायत पर अज्ञात 12 नवंबर को चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान संदीप व राजू उर्फ राजकुमार निवासी मांडी के रूप में की। पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप पहले इसी दुकान पर काम करता था और करीब एक माह पहले ही उसने इस दुकान पर काम करना बंद किया था।