घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात चोरी
कैथल। लाल बहादुर शास्त्री नगर से चोर घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लाल बहादुर शास्त्री मार्केट कैथल निवासी संतोष देवी ने पुलिस को शिकायत दी है कि चोर 12 नवंबर की रात को उसके घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चुराकर ले गए। महिला ने बताया कि चोर उसके घर से जेवरात, 4500 रुपये की नकदी, एक इंवर्टर चुराकर ले गए।एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।