फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत।
तहसील कैंप में लोधी पार्क के पास एक मकान में चोरी करने घुसा चोर शराब के नशे में दीवार से गिर गया। इसी वक्त लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर तहसील कैंप पुलिस चौकी में सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लोधी पार्क में अकसर नशेड़ी बैठते रहते है। यहीं रात को शराब व अन्य मादक पदार्थों के नशे में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कई बार लोग इसकी शिकायत तहसील कैंप चौकी पुलिस में दे चुके हैं, लेकिन नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार रात को लोधी पार्क के पास एक मकान में चोरी करने घुसा चोर नशे की हालत में दीवार से गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए और चोर को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मकान में चोरी करने घुसा चोर, शराब के नशे में दीवार से गिरा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
फोटो 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें