फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले 74 हजार, बैंक में पासबुक में एंट्री कराने गए तो हुआ वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर निकाले 74 हजार, बैंक में पासबुक में एंट्री कराने गए तो हुआ वारदात का खुलासा
विज्ञापन

पानीपत। बदमाशों ने जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास स्थित एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 74 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात का खुलासा एक माह बाद तब हुआ जब व्यक्ति बैंक में पास बुक में एंट्री कराने के लिए गया। इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजबीर पुत्र रवि दत्त निवासी गांव नांगल खेङी ने बताया कि वह 7 मार्च को जीटी रोड पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। यहां पर पहले से दो युवक खड़े थे। दोनों ने उसको मदद का भरोसा दिया और उसका एटीएम बदल लिया। वह शुक्रवार को बैंक में पास बुक में एंट्री कराने के लिए गया तो उसके खाते में मात्र 665 रुपए मिले। चैक करने पर सारी ट्रांजेक्शन 7 मार्च की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें