फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1कूल संचालक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 65 हजार व हुंडई कार लूटकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 65 हजार व हुंडई कार लूटकर छोड़ा
विज्ञापन

-मतलौडा पुलिस थाना से एक किलोमीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
-
अमर उजाला ब्यूरो,
मतलौडा। स्थानीय पुलिस थाने से मात्र एक किलो मीटर की दूरी पर दिन दिहाड़े हथियारबंद तीन बदमाशों ने गाड़ी अड़ाकर कार को रुकवाया और पिस्तौल के बल पर कार मालिक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कार चालक से 10 लाख की फिरौती भी मांगी। जब कार मालिक ने पैसे न होने की बात कही तो बदमाश कार चालक को पूरा दिन कार में घूमाते रहे और रात को 65 हजार रुपये व कार लूट ली। कार चालक ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरबंश लाल निवासी एलडीको ने बताया कि उनका सफीदों में ग्रीन वैली के नाम से स्कूल है। बुधवार को वह अपनी हुंडई कार से सफीदो स्कूल जा रहे थे। जब वह मतलौडा के आदियाना सड़क पर पुलिस थाने से आगे मंदिर के पास पहुंचा तो एक कार ने उनका रास्ता रोका। उसमें से दो युवक उतर कर जबरदस्ती उसकी कार में बैठ गए और पिस्तौल व चाकू अड़ाकर चलने को कहा। कुछ दूरी पर जाते ही उससे 65 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने उसकी कनपट्टी पर पिस्तौल अड़ा दी। बदमाशों ने कहा कि घर से फोन कर 10 लाख रुपये मंगवाओ। बदमाशों ने फोन पर दो बार परिजनों से बात भी करवाई। उसने परिजनों को कहा कि घर आने में देरी हो जाएगी। मुरथल टोल पार करने के बाद एक बदमाश कार से उतर गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे बीबीएमबी सिवाह के पास सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने एक मोबाइल की बैटरी निकाल कर और दूसरे ने मोबाइल का सिम निकाल उसे दे गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें