फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, पति समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के पोस्टमार्टम के दौरान मायका और ससुराल पक्ष में तनातनी
विज्ञापन

- मायके आई विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सिवाह में मायके आई विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा मायके पक्ष को सौंप दिया। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-29 चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाह निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह दो भाई व एक बहन है। उन्होंने अपनी बहन सोनिया की शादी पांच अप्रैल 2007 को गांव सींक निवासी सूरजमल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति सतबीर, सास शांति देवी, देवर मनीष उर्फ मनीम व ननद प्रोमिला उसके साथ मारपीट करते थे। सतबीर उस पर गलत इल्जाम लगाकर मारता था। इस बारे में कई बार पंचायत हुई। पंचायत के बाद कुछ समय तक ससुराल पक्ष का व्यवहार ठीक हो जाता था, लेकिन बाद में फिर से मारपीट शुरू कर देते थे। शादी के बाद सोनिया को एक लड़क हुआ, जो नौ साल का है। 19 जुलाई को सोनिया का फोन आया। उसने कहा कि पति व सास परेशान कर रहे हैं। उसे ले जाओ। 20 जुलाई को बड़ा भाई दीपक सींक गया और सोनिया को साथ लेकर आ गया। मायके आने के बाद सोनिया मानसिक रूप से काफी परेशान थी। शनिवार सायं सोनिया ने कमरे में पंखे से हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सुरेंद्र का आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसकी बहन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पति, सास, देवर व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर मृतका के पति, सास, देवर व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर मायके पक्ष को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें