फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर डिप्टी लेबर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत। सीटू संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन पानीपत के नेतृत्व में पानीपत स्पिनिंग उद्योग के श्रमिकों ने डिप्टी लेबर कमिश्नर जिला कार्यालय लघु सचिवालय के सामने उद्योगों में श्रम कानून और न्यूनतम वेतन लागू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। डिप्टी लेबर कमिश्नर की अनुपस्थिति में सहायक लेबर कमिश्नर ने ज्ञापन स्वीकार किया। रोष सभा का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त, इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन पानीपत के प्रधान जय भगवान, यूनियन सचिव महेश शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान ने किया। हाली पार्क और देवीलाल पार्क से कई श्रमिक जुलूस की शक्ल में मांगों के बैनर व लाल झंडों के साथ नारे लगाते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और जुलूस को सभा में बदल गया।
सभा को सुनील दत्त सीटू जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य की सरकारें मजदूरों के विरोध में कार्य कर रही है। पूंजीपति उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। सरकार के अच्छे दिनों के वायदों की पोल पानीपत के हजारों श्रमिको ने खोली पिछले 3 वर्षों से मजदूरों के वेतन एक नए पैसे की बढ़ोतरी नहीं हुई महंगाई। आसमान पर है और जीएसटी नोटबंदी ने मजदूरों और उद्योगों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों की मुख्य मांगे:
सभी उद्योग में श्रम कानूनों को स ती से लागू करते हुए जनवरी 2019 से हरियाणा सरकार श्रम विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार कैटेगरी वाइज न्यूनतम वेतन एरियर सहित तुरंत दिया जाए, सभी मजदूरों के हाजिरी रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाएं, एसआईपीएफ सुविधाएं श्रमिकों दी जाए, श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, यूनियन के प्रधान जय भगवान ने कहा मजदूरों को जब तक न्यूनतम वेतन नहीं मिलता तब तक मिलो का पहिया जाम रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर श्रम विभाग 5 अप्रैल 2019 को समझौता वार्ता नहीं करवा पाए तो 5 अप्रैल को श्रमिक श्रम विभाग पर फिर से प्रदर्शन होगा और लोस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें