मॉडल टाउन में सैर कर रही महिला के गले से बदमाशों ने झपटी चैन
पानीपत। मॉडल टाउन में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार सुबह सैर कर रही एक महिला के गले से चैन झपट ली। बदमाश वारदात को अंजाम देकर आठ मरला की ओर तेज गति से फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुमन पत्नी राकेश निवासी अग्रसेन कॉलोनी ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे वह अपने पति राकेश के साथ सैर पर निकली थी। मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के पास उसका पति राकेश थोड़ी पीछे रह गया था। वह आगे चल रही थी। पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। युवकों ने उसके गले से दो तोले की चैन झपट ली। उसके शोर मचाने के बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।