एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 47 हजार रुपए, केस दर्ज
पानीपत। बदमाशों ने सनौली रोड पर भीम गौड़ा मंदिर के पास एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 47 हजार रुपए निकाल लिए। हरीश कुमार निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि वह मंगलवार को भीम गौडा मंदिर के पास एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसने एटीएम से एक हजार रुपए निकाले थे। इसी वक्त दो युवक एटीएम आए और कहा कि एटीएम की प्रोसेस बंद नहीं हुई है। उसने उसका एटीएम लेकर मशीन में लगाया और कहा कि अब बंद हो गई है। उसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एक घंटे के बाद उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 47 हजार रुपए निकले का मैसेज आया। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।