फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-लोगों ने केंद्र के नजदीक जमकर हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी से राशन ले जाते रंगे हाथों पकड़ा
विज्ञापन

पानीपत। शहर के ईदगाह रोड स्थित एक आंगनबाड़ी से राशन ले जाते एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर पर बच्चों का राशन खाने का आरोप लगाया। इसको लेकर कॉलोनी में शाम को काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम को ईदगाह रोड स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र से एक व्यक्ति एक बैग में पंजीरी लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ लिया। व्यक्ति छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने मौके पर आकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर बच्चों का राशन बेच रहे हैं या फिर वे अपने घर पर ले जाकर खा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में दोनों कर्मियों व आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। आंगनबाड़ी हेल्पर कृष्णा ने मौके पर पहुंचकर आरोपों को निराधार बताया। उसने बताया कि आंगनबाड़ी का कोई भी सामान बेचा नहीं जा रहा है। एक व्यक्ति ने गाय के लिए पंजीरी मांगी थी। उसको कुछ पंजीरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें