फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। अटावला गांव के पास तीन बदमाशों द्वारा अण्डे की गाड़ी लूटने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों अमित व धर्मबीर निवासी गंगाना को मंगलवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। तीसरा आरोपी रामस्वरूप भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस एक देशी पिस्तौल, एक देशी कटटा,दो खाली खोल व दो गोलिया बरामद पहले ही कर चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अटावला वासी विनोद व जितेन्द्र कैंटर में अण्डे सप्लाई करने जा रहे थे। रास्ते में अटावला गांव के रजवाहे के पास पल्सर बाईक पर तीन युवक आए और बाईक को आगे अड़ा कर गाड़ी को रूकवाया। इसके बाद दो आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उन्हे नीचे उतारा और मार पीटकर उसकी जेब से रूपए को बैग व मोबाईल छिन्न लिया। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उनसे गाड़ी स्टार्ट करवाई। इसी दौरान पीछे से सवारियों स भरी बस आईआई और बदमाशों के हाथो में हथियार देखकर बस सवारियों ने वारदात को समझते देर ना लगाई और बस रूकवाकर लोग उनकी ओर दौड़े तो तीनों बदमाश बाईक छोड़कर पैदल खेतो की ओर दौड़ गए। सवारियों ने भी उनका पीछाकर खेतों से भागते हुए बदमाशों को पकड़कर जमकर धुनाई की। इसी दौरान सूचना मिलते ही उरलाना चौकी प्रभारी जयबीर सिंह दलबल के साथ मात्र 15 मिनटमें मौके पर पहुंचे और आरोपियों को लोगों के चुंगल से छु़ड़ाकर उन्हे गिरफ्तार उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल औरदो जिंदा कारतुस और एक देशी कटटा व दोखाली खोल बरामद किए। तीसरा आरोपी राम स्वरूप भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में आरोपयों ने सोनीपत जिले के गंगाना गांव का वासी बताया। अगर पुलिस मौके पर नही पहुंचती तो उत्तेजित लोगों बदमाशों को जान से मार सकते थे। चार दिन के रिमांड पर लिए आरोपियों की निशान देही पर तीसरे आरोपी को गिफ्तार किया जाना है।
विज्ञापन

उरलाना चौकी प्रभारी जयबीर सिंह नेबताया कि दो आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनकी निशानदेही पर तीसरा आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें