फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अबांला रेलवे ट्रैक पर गांजबड़ के पास मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आईटीबीपीकर्मी की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आईटीबीपी के कर्मचारी की हत्या कर शव को गांजबड़ गांव के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त कैथल के क्योड़क गांव निवासी कपिल के रूप में हुई है। कपिल छुट्टियों के दौरान गांजबड़ गांव में शादी समारोह में आया था। मामला दस दिसंबर का है। जीआरपी अब तक ट्रेन हादसे में उसकी मौत मान रही थी। इधर, परिजनों ने कपिल की हत्या का आरोप लगाया है। इस पर जीआरपी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को रविवार को सुबह थाना जीआरपी (पानीपत) को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की गांव गांजबड़ के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपीकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शिनाख्त के लिए आस-पास खड़े लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद जीआरपीकर्मियों ने शव को शवगृह में रखवा दिया। इसकी शिनाख्त के प्रयास में गांव गांजबड़ पहुंचे जीआरपी कर्मियों को एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली। जिसके बाद शव की शिनाख्त क्योड़क गांव कैथल निवासी कपिल आईटीबीपी कर्मचारी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गांव गांजबड़ में किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में आया था। परिजन सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने आशंका जताई की शादी समारोह में किसी ने कहासुनी होने पर उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि कपिल आईटीबीपी में तैनात था। वह खुद ही औरों को भी हौंसला देता था, वह आत्महत्या नहीं कर सकता और न ही इस तरह से ट्रैक पार कर सकता है। उसकी किसी ने हत्या की है। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जीआरपी को 10 दिसंबर रविवार को मिले शव की शिनाख्तआईटीबीपी के जवान कपिल के रूप में कर ली है। वह गांव गांजबड़ में शादी समारोह में आया हुआ था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
राजकुमार, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें