फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-करनाल जेल से बाहर आते ही जून माह में दिया सभी वारदातों को अंजाम, आरोपी को अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचर गिरफ्तार, पानीपत समेत कुरुक्षेत्र की आठ वारदातों का खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-वन टीम ने बीती देर शाम बाबरपुर मंडी से गुप्त सूचना के आधार पर एक चेन स्नेचर को दबोचा है। आरोपी ने पानीपत, सोनीपत व कुरुक्षेत्र में स्नेचिंग की आठ वारदात कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल बरामद कर रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बाबरपुर मंडी के पास मौजूद है। संदीप कुमार ने एसआई रामपाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी। बाबरपुर मंडी से आरोपी को प्लसर बाइक समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान खजूर नगर, बांके बिहारी मंदिर के पास, हाल बसंत विहार कॉलोनी गन्नौर निवासी गौरव के रूप में दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पानीपत, सोनीपत व कुरुक्षेत्र में स्नेचिंग की आठ वारदात कबूली। इसमें पानीपत में एक, कुरुक्षेत्र में दो व सोनीपत में पांच वारदात अंजाम दी गई थी। पानीपत में एक महिला से एक बैग झपटा था, जिसमें दो मोबाइल मिले थे। बता दें कि करनाल पुलिस ने 13 मार्च 2017 को आर्म्स एक्ट व चेन स्नेचिंग की धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया था। गौरव करनाल जेल में करीब दो माह 22 दिन रहा। पांच जून 2017 को वह जमानत पर जेल से बाहर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें