सेक्टर 29 चौकी पुलिस ने डकैती करने की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को सेक्टर 29 पार्ट टू से दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक सरिया, एक डंडा एवं एक टॉर्च बरामद की है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सैक्टर 29 चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान सेक्टर 29 पार्ट टू में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके पास से एक सरिया, एक डंडा और एक टॉर्च बरामद की गई। आरोपियों की पहचान ललित निवासी रमेश नगर, परमजीत निवासी तहसील कैंप, सुरज निवासी भावना चौक, तहसील कैंप व राजू निवासी राजनगर के रूप में हुई। सख्ताई से पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे किसी फैक्टरी या राहगीर को लूटने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।