फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

Mon, 29 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना इलाके में सोमवार की सुबह एक युवक का शव ससुराल में पेड़ से लटकता मिला। गांव के लोग युवक की मौत को संदिग्ध बता रहे है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है युवक की मौत का कारण घरेलू विवाद है। जबकि मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब जाने के लिए घर से रविवार की शाम को निकला गया था। ऐसे में मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच फंस गई है।कुशीनगर, तरयासूजान निवासी सुनील शर्मा की शादी रामपुर कारखाना इलाके के मुंडेरा उर्फ बलुही गांव निवासी रीमा शर्मा के साथ हुई थी। सुनील पंजाब के जालंधर में मजदूरी करता है।
चार दिन पहले वह घर आया था और दो दिन पहले पत्नी को लेकर ससुराल गया था। सोमवार की सुबह ससुराल में दरवाजे पर मौजूद नीम के पेड़ से सुनील का शव दुपट्टे के से लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद लोगों को पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को युवक की जेब से जालंधर का टिकट मिला। चर्चा है कि पति-पत्नी  के बीच आपसी संबंध अच्छे नहीं थे। जिसके कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता रहा। विवाद की वजह से सुनील अवसाद में रहता था।
ससुराल पक्ष के लोग युवक की मौत को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में मृतक की पत्नी रीमा देवी ने बताया कि जालंधर जाने के लिए सुनील घर से रविवार की शाम को निकले थे। कब लौट आए और फंदा लगा लिया जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने यह भी बताया कि जिस दुपट्टे से फंदा लगाया गया वह उसकी बहन का है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रीमा के दो बेटे है।
उप निरीक्षक भरत राय ने बताया कि कुुछ दिन पहले सुनील घर आया था। पत्नी के कहने पर उसे लेकर ससुराल गया था। पूछताछ में पता चला कि रीमा ने सुनील को रेल टिकट का पैसा दिया था। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें