फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

समालखा।
होली की शाम को गांव पावटी में युवक की हत्या करने के मामले में परिजनों ने गांव के मुख्य आरोपी को पकड़ने की मांग पर कैंडल मार्च निकाला। जो गांव पावटी से शुरू होकर नई अनाज मंडी में शेड के नीचे पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान लोग नारे लगाने के साथ आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे थे। मार्च में गांव के सेकड़ों युवा तथा महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालते हुए परिजनों ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं रही है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से रवि की हत्या की गई है। जब तक आरोपी को काबू नहीं किया जाता उनका ये विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। ज्ञात हो कि गांव पावटी का रहने वाला रवि का दिल्ली में कॉफी कैफे चलाता था। होली के अवसर पर घर आया हुआ था और होली की शाम गांव में डीजे पर युवा नाच रहे थे। रवि भी वहां मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही लोगों ने हमला करते हुए उसे तलवार घोप दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बचाने के दौरान युवक अनिल भी जख्मी हो गया। इलाज के लिए उन्हें सरकार अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने गंभीर हालत के चलते पानीपत रेफर कर दिया। रास्ते में रवि ने दम तोड़ दिया था। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को थाना पुलिस ने हथवाला मोड़ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें