फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए शहरवासी, तिरंगा यात्रा निकाल पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए शहरवासी, तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व पानीपत के युवाओं ने मिलकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सांय 5 बजे स्काईलार्क से शुरू होकर शहर के बीच में पालिका बाजार में संपन्न हुई। यात्रा में विशेष रूप से शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी भी शामिल हुई। समाजसेवी मेहुल जैन ने सीधे-सीधे देश की सरकार को अनुरोध किया कि अब पाकिस्तान कि नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री मोदी से आह्वान किया कि पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा दो पूरा भारत वर्ष आपके साथ है। गौरव लीखा ने कहा कि आज हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा में युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों का जो रोष है, वह दर्शाता है कि अब पानीपत का हरएक व्यक्ति यह चाहता है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की नर्मी ना बरती जाए।
विज्ञापन

एडवोकेट संदीप जिंदल ने कहा कि पानीपत के सभी शहर वासियों ने मिलकर इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है जो दिखाता है कि पानीपत ने सदैव एकता की मिसाल कायम की है। हर जन अब एक होकर पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ जंग चाहता है। प्रशासन को जन भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर राकेश तायल, गौरव लिखा, मेहुल जैन, संदीप जिंदल, नितिन अरोड़ा, अक्षय मिगलानी, सुनीता सिवाच, सोनिया अरोड़ा, पंकज शर्मा, कुणाल कपूर, इरफान खान, महेश नारंग, विजय कक्कड़, सुरेश काबरा, राधे, नीरज, धनंजय सिंगला, वैभव छाबड़ा सहित कई शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें