फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक का पासवर्ड जानकर, मैसज के आधार पर करता था ब्लैकमेल, स्कूल की छात्रा से ले चुका 2 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर मैसेज कर छात्रा को करता था ब्लैकमेल, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फेसबुक का पासवर्ड जानकर, मैसेज के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये ठगने के मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने किशनपुरा पुलिस में अपनी बेटी के साथ ब्लैकमेलिंग व ठगी का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने शिकायत दी कि पिछले कुछ समय से चाहत बठला पुत्र जुगल बठला निवासी किशनपुरा उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। आरोपी फेसबुक पर अश्लील पोस्ट करने की धमकी देकर पैसे की मांग करता था। इसके चलते पीड़िता ने उसे लगभग 2 लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरोपी लगातार परेशान करता रहा। जब भी उनकी बेटी घर से ट्यूशन के लिए बाहर जाती है तो वो उसका पीछा करता व रास्ते में कही भी रोक कर उसके साथ बदतमीजी करने लगता था। कई बार आरोपी ने उनकी बेटी को स्कूटी से टक्कर भी मारी। इससे उसे चोट भी आई है। वीरवार को आरोपी ने उनकी बेटी का ट्यूशन से पीछा किया व रास्ते में उसे रोककर अपनी स्कूटी के आगे आगे चलने को बोला। आरोपी लड़की को किशनपुरा स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ मारपीट की व उसे 2 घंटे तक बंधक बना कर 1 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी चाहत बठला अभी तक उससे 2 लाख रुपये ऐंठ चुका है। लड़की ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ किशनपुरा पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पिता ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी सहमी हुई है। वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें