फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त हुई, बुजुर्ग की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। ट्रेन हादसों में एक महिला व एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि जीआरपी ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि महिला को कम दिखाई देता था। दोनों लाइनों पर एक साथ ट्रेन आने पर महिला एक ट्रेन के नीचे आ गई। जीआरपी ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सुदेश (52) समालखा रेलवे स्टेशन से कुछ देरी पर रेलवे लाइन को पार कर रही थी। उसे समालखा क्षेत्र में स्थित में शास्त्री कॉलोनी में जाना था, इसी दौरान दोनों रेलवे लाइन पर ट्रेन आ गई। महिला को आंखों से कम दिखाई देता था। उसको दूसरी तरफ से ट्रेन आते नहीं दिखाई दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही समालखा जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लिया। उधर, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर दीवाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर-2 पर एक (65) अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर समालखा जीआरपी पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें