खेत में काम कर रहे किसान पर तेजधार हथियार से हमला
समालखा। थाना समालखा के गांव वजीरपुर टिटाना के खेत में काम करने के लिए गए किसान को एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसको इलाज के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया।
गांव वजीरपुर टिटाना निवासी बृजपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई रमेश शुक्रवार शाम के समय खेत मेें गया था। इस दौरान गांव नरायणा का एक युवक उसके पास आया। पहले तो वह उससे बातचीत करता रहा लेकिन कुछ देर बाद उसने तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी है।