फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता की हत्या का राज नहीं उगलवा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षिता की हत्या का राज नहीं उगलवा सकी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस हरियाणवी सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या का राज उसके कुख्यात जीजा दिनेश कराला ने नहीं उगलवा सकी। पुलिस अधिकारी हत्या करने वाले बदमाशों का नाम तो मिलने का दावा करती रही, लेकिन किसी भी बदमाश को काबू नहीं कर सकी। कुख्यात दिनेश कराला भी पुलिस के सामने एक बार हत्या कराने का आरोप कबूलने के बाद बदमाशों के नामों व उनके ठिकानों पर बार-बार बयान बदलता रहा। कोर्ट को भी पुलिस के दावों में कुछ नजर नहीं आया और दिनेश कराला को दोबारा पुलिस रिमांड पर नहीं दिया। कोर्ट ने आरोपी दिनेश कराला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट में हर्षिता दहिया हत्याकांड में अब तीन नवंबर को सुनवाई की जाएगी।
सीआईए-थ्री व थाना इसराना पुलिस ने सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के साजिशकर्ता कुख्यात बदमाश दिनेश कराला को रविवार को चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिनेश कराला को आरोपियों की धरपकड़ को लेकर दोबारा रिमांड पर लेने का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की पिछली रिपोर्ट को देखते हुए आरोपी का रिमांड मंजूर नहीं किया और आरोपी को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अब अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी।
विज्ञापन

हत्या करवाना कबूला, हत्या करने वालों पर बदलने लगा बयान
हर्षिता दहिया की बहन लता के सामने आने के बाद पुलिस को हर्षिता हत्याकांड की कड़ी सुलझती नजर आई। सीआईए-थ्री दिवाली के दिन ही हर्षिता दहिया के जीजा दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी का चार दिन का रिमांड मंजूर किया। आरोपी दिनेश कराला ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही हर्षिता दहिया की हत्या कराने का आरोप कबूला। पुलिस ने हत्या करने वालों के नाम उगलवाए तो उसने अलग-अलग नाम बताए। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी, कुलदीप फज्जा व इमरान के नाम सामने आए। जबकि पुलिस अधीक्षक ने हत्या में चार लोगों का शामिल होना बताया था। पुलिस अब तक हर्षिता की हत्या में शामिल चौथे बदमाश का नाम व पता नहीं उगला सकी है। पुलिस का दावा यह भी है कि तीनों गैंगस्टरों की तलाश में सोनीपत, दिल्ली व झज्जर में छापेमारी की गई है।
यह है मामला
मूल रूप से सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) स्वतंत्र नगर नरेला, दिल्ली की मंगलवार को चमराड़ा व काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह यहां पर किसान मिशन कार्यक्रम में आई हुई थी और अपनी आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी। उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। बदमाशों ने ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और हर्षिता चौधरी को गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे-बैठे गोली कनपटी व गर्दन में मार दी। हर्षिता चौधरी की मौके पर मौत हो गई। उसको पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10-12 गोली लगना सामने आया था। पुलिस ने इसके बाद उसके जीजा दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। दिनेश कराला ने हत्या कराने का आरोप कबूला था। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणवी सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया के हत्या की हत्या कराने के आरोपी दिनेश कराला को चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई तीन नवंबर को निर्धारित की है। पुलिस हर्षिता हत्याकांड में आरोपियों की धरपकड़ में लगी है।
देशराज, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, पानीपत।


, साजिशकर्ता कुख्यात जीजा दिनेश कराला को न्यायिक हिरासत भेजा
- हरियाणवीं डांसर व सिंगर हर्षिता दहिया हत्याकांड केस
फोटो-12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें