फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएससीपीसीआर की चेयरपर्सन ने पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34 से 36
विज्ञापन


एचएससीपीसीआर की चेयरपर्सन ने बच्ची की मां का जाना दर्द ---
मां बोली नहीं मांगे किसी ने पैसे
- आला अधिकारियों ने एएसआई को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
धूप सिंह नगर में चार साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा पीड़ित के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से अपहरण के बाद अब तक की पूरी रिपोर्ट ली। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरा सहयोग देने की बात कही।
बच्ची की मां ने बताया कि एएसआई द्वारा दस हजार रुपये मांगने वाली बात गलत है। एएसआई तो उसकी बेटी का शव खुद घर लेकर आया था। इधर पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोप के बाद एएसआई को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा शनिवार को धूप सिंह नगर में पहुंची। उन्होंने बच्ची की मां व उसके पिता समेत बाकी परिजनों से बात की। उन्होंने परिजनों से पुलिस कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। बच्ची की मां ने बताया कि पुलिस उसकी बच्ची के अपहरण से लेकर शव बरामद करने और अब तक की कार्रवाई में पूरा सहयोग मिल रहा है। चेयरपर्सन ज्योति बेंदा ने एएसआई धर्मबीर द्वारा दस हजार रुपये मांगने के बारे में भी पूछताछ की। बच्ची की मां ने पैसे मांगने की बात से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि धर्मबीर ने उससे एक पैसा भी नहीं मांगा। वह तो उसकी बच्ची का शव खुद लेकर आया था। चेयरपर्सन ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून व थाना प्रभारी संदीप कुमार को निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की कही। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की प्रधान सबिता आर्या ने बताया कि मैंने भी धूप सिंह नगर में बच्ची की मां से बात की है और एएसआई द्वारा दस हजार रुपये मांगने के बारे में विस्तार से बात की। सविता आर्या ने बताया कि बच्ची की मां ने इस तरह के आरोप न लगाने की बात कही है।

बच्ची के शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना चांदनी बाग पुलिस ने शनिवार को बच्ची के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इसके बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बच्ची के पोस्टमार्टम में कई प्वाइंट पर रिपोर्ट मांगी है। डॉक्टर ने पुलिस के प्वाइंटों को ध्यान में रखकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बच्चे की गर्दन व शरीर के दूसरे संवेदनशील अंगों की रिपोर्ट ली है। पुलिस को रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकती है।

यह है मामला
धूप सिंह नगर में 17 सितंगर को चार साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया था। परिजनों के अनुसार बच्ची हनुमान स्वरूप देखने गई थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसी दिन से बच्ची की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद बच्ची का शव नजदीक ही एक खंडहर में बने कुए में मिला। कुएं के आसपास शराब व बीयर की बोतल भी पड़ी थी। परिजनों ने उसके साथ दुराचार कर हत्या का आरोप लगाया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने बच्ची के शव का शवगृह में रखवा दिया था। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया था। पुलिस के अनुसार बच्ची की 48 घंटे पहले हत्या की गई थी। जबकि उसका अपहरण 17 सितंबर को कर लिया था। अपहरण व हत्या के बीच का समय भी पूरे मामले में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने बच्ची के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को मिलेगी। पुलिस इसी के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बच्ची के अपहरण की शिकायत से तलाश शुरू कर दी थी। आला अधिकारियों ने लापरवाही पर एससआई धर्मबीर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।
- संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें