ट्रैक्टर ट्रॉली से 900 शराब की पेट्टी बरामद, चालक सहित दो गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए टू ने राज नगर के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी जिसमें ट्राली में अवैध शराब की 900 पेट्टी थी। पुलिस ने चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले मे शांति व निष्पक्षता पूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के दौरान सीआईए-टू की टीम शनिवार को गश्त पर थी। उनको राज नगर के पास एक ट्रैक्टर के शराब से लदे होने की सूचना मिली। चालक की पहचान राजेंद्र पुत्र राज सिंह निवासी जाहरी व परिचालक ने राकेश पुत्र गोवर्धन निवासी जाहरी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अंबाला से सोनीपत एल-1 से शराब लोड़ की गई थी। एल वन के मालिक संजय कुमार है। शराब कई जगहों पर सप्लाई करनी थी। उनके पास शराब के बिल नहीं मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।