फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों को टक्कर मारते हुए पलटा बेकाबू गन्ना लदा ट्रक, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर कचहरी तिराहे के पास न्यूरिया की ओर से आ रहा गन्ना लदा ट्रक बेकाबू होकर एक-एक कर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जाकर पलट गया। इससे मौके पर भगदड़ सी मच गई। राहगीरों ने जैैसे-तैसे खुद को ट्रक की चपेट में आने से बचाया। हादसे में टेंपो सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद कुछ ही दूरी पर नामांकन सुरक्षा में तैनात फोर्स ने आरोपी चालक को ट्रक से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जानकारी जुटाई। ई-रिक्शा में सवार कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे व्यस्ततम कचहरी तिराहे पर हुआ। न्यूरिया की ओर से गन्ना लदा ट्रक शहर की तरफ आ रहा था। कचहरी के पास पहुंचते ही ट्रक ने पहले सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय और तेज भगाना शुरू कर दिया। इसके बाद तो बेकाबू ट्रक राहगीरों की मुसीबत बन गई। बचकर निकलने के चक्कर में चालक ने सामने से आ रहे ट्रक को साइड मारी और फिर एक टेंपो को भी टक्कर मार दी। इसमें टेंपो पलट गया। इसके बाद कचहरी तिराहे पर नामांकन सुरक्षा को लेकर की गई बैरिकेडिंग के पास पुलिस को खड़ा देख चालक ने फिर गति बढ़ाई और होली चौराहा निवासी मनीष जायसवाल की कार और सड़क किनारे खड़े पीएसी के ट्रक को टक्कर मारते हुए निकलने की कोशिश की, लेकिन ट्रक पलट गया। हादसे में टेंपो सवार न्यूरिया के शिवपुरिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विसंबर दयाल, 60 वर्षीय मेवाराम, 40 वर्षीय मुकेश, 52 वर्षीय मोतीराम और 55 वर्षीय लीलावती घायल हो गए। बाकी अन्य वाहनों में सवार लोग तो बच गए, लेकिन उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पलटे ट्रक के पास भीड़ जमा हो गई। चालक पर पब्लिक न हमलावर हो जाए, इसको लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसको हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। इधर, मार्ग से गुजर रहे पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, पूर्व सभासद विश्वास प्रकाश सक्सेना घायलों की मदद को आगे आए। उन्होंने आनन-फानन में ई-रिक्शा में सवार कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। पीछे से पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी की।
गन्ना लदे ट्रक का चालक हिरासत में लिया गया है। वह नशे में वाहन तो नहीं चला रहा, इसकी जांच के लिए उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर नशे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पीड़ित पक्षों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - वीके मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें