मारपीट के आरोपी भेजे जेल
समालखा। तीन दिन पहले शहर की सीता राम कॉलोनी में एक किसान व उसके परिवार के साथ उसके रिश्तेदारों द्वारा लाठियों व डंडो से मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत पेश किय। जहां पर अदालत ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गौरतलब है कि सुभाष निवासी सीता राम कॉलोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह मै खेती बाड़ी का काम करता है। उसका साले के लडक़े गौरव निवासी सोनीपत के साथ पैसे के लेन देन के विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर गत दिवस साले का लड़का गौरव अपने साथ 8-10 नाम पता नामालूम लड़कों के साथ लेकर मेरे घर मे घुस गया। जिन्होंने आते ही मुझे, लड़के रमनदीप, पत्नी धनपती, पिता रामकिशन व मेरे अपंग भाई वीरेंद्र के साथ मारपीट की। हमारे शोर मचाने पर कालोनी के लोग आ गए। उनको देखकर मौका पाकर भाग गए। जांच कर रहे अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों को अदालत पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।