मां के भोग की सूचना देने जा रहे बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जाटल रेलवे ब्रिज के समीप रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अपनी मां के भोग की सूचना के देने के लिए जा रहा था। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
रेलवे पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि वार्ड 10 जाटल रोड वाल्मीकि बस्ती निवासी 28 वर्षीय बबलू उर्फ सूरज पेशे से दिहाड़ीदार मजदूर है। उसकी पत्नी मॉडल टाउन में कोठियों में झाड़ूू लगाने का कार्य करती है। मंगलवार को बबलू की मां की क्रिया होनी है। बबलू वह उन कोठी मालिकों को सूचना देने जा रहा था कि उसकी पत्नी काम पर नहीं आएगी। इसी दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।