फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-मुंबई पुलिस ने मतलौडा व नैन गांव में दी दबीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नैनवासी युवक की तलाश में आई मुंबई पुलिस
विज्ञापन

मतलौडा। नैन गांव वासी 35 वर्षीय बिट्टू की ओर से मुंबई की नाबालिग लड़की को ले आने का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश में दहिसर पुलिस (मुंबई) बुधवार को मतलौडा थाने आई और आरोपी युवक का रिकार्ड जाना और उसके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने नाना के पास रहती थी। लड़की के माता-पिता मुंबई में रहते हैं। घटना के 20 दिन पूर्व नैन गांव वासी 35 वर्षीय बिट्टू ने लड़की के नाना को धमकी दी थी कि या तो वह अपनी नातिन की शादी उसके साथ कर दे वर्ना वह उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। धमकी से डरा सहमा नाना अपनी नातिन को लेकर 16 अक्तूूबर को लड़की के माता-पिता के पास लेकर मुंबई चला गया। आरोपी लड़की का पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया और लड़की को फुसला कर ले गया। 25 अक्तूबर को लड़की उनके घर से ही लापता हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोपी नैन गांव वासी बिट्टू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई है। यह जानकारी देते दहिसर पुलिस थाने के निरीक्षक वसन पिंघले बुधवार को मतलौडा थाने पहुंचे और आरोपी का रिकार्ड जाना। उनके साथ पीड़ित परिवार के सदस्य और मुंबई वाल्मीकि समाज के नेता राजेंद्र चंदोलिया आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें