फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 राज्यों में बिटकॉइन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 7 हजार लोगों से 25 करोड़ ठगने वाला जींद का मास्टरमाइंड 4 दिन के पुलिस र

विज्ञापन
विज्ञापन
5 राज्यों में बिटकॉइन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 7 हजार लोगों से 25 करोड़ ठगने वाला जींद का मास्टरमाइंड पांच माह बाद सिवाह से गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। बिटकॉइन से 3 माह में रुपये दोगुना करने का लालच देकर लगभग 7 हजार लोगों के साथ करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी सुदेश पाल को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को 5 बाद सिवाह गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की स्पेशल टीम उसकी तलाश कर रही थी। मोबाइल लोकेशन से इसे पकड़ा गया है। इसके साथी अभी फरार है। एसपी मनबीर सिंह इस मामले की खुद भी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इन चार दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल अन्य ठगों का नाम-पता जानने से लेकर रुपयों की रिकवरी सहित आरोपियों की धरपकड़ करेगी। फिलहाल तक की पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, कश्मीर सहित उत्तरप्रदेश के सहारनपुर, मुज्जफरनगर व कौशंबी सहित अन्य जगहों पर लोगों के साथ ठगी करने का कबूलनामा किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बुधवार को जम्मू कश्मीर से एक आरोपी की धरपकड़ कर रुपयों की रिकवरी भी करेगी।
मंगलवार को 73 लोगों ने दी साढ़े 5 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत:
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर मंगलवार को 73 लोग सामने आए। इन 3 लोगों ने पुलिस ने अपने साथ हुई लगभग साढ़े 5 करोड़ की ठगी की लिस्ट ली। इससे पहले सोमवार को 20 लोग पुलिस के सामने पेश हुए थे। जिन्होंने उनके साथ लगभग 2.10 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस को दी। अभी तक इस ठगी के लगभग 6800 लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस ठगी का शिकार हर तबके के लोग हुए है। इसमें डॉक्टर, वकील, होटल मैनेजर से लेकर गांव के लोग व शहरवासी है। इन लोगों को आरोपियों ने बिटकॉइन में रुपये लगवा कर 3 माह में दोगुना करने का लालच दिया। जिससे लालच का शिकार हुए इन लोगों ने बिटकॉइन की इस कंपनी में लाखों रुपये लगा दिए। जोकि करोड़ों तक पहुंच गए।
विज्ञापन

पानीपत के प्रॉपर्टी डीलर राममेहर की शिकायत पर हुआ था मई में मुकदमा दर्ज:
शहर की वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राममेहर ने 26 मई को थाना शहर पुलिस को उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया था कि उसके एक जानकार के माध्यम से जींद के कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले सुदेश पाल से जान पहचान हुई। सुदेश, उसका भाई सुंदर व तहसील कैंप के गोपाल जींद व पानीपत में बिटकॉइन का काम करते हैं। नवंबर 2017 में सुदेश, उसकी पत्नी निर्मला, भाई व गोपाल ने उसको लघु सचिवालय में बुलाया। आरोपियों ने कहा कि वें एक साल से बिटकॉइन-क्रिप्टोकरंटी का काम कर रहे हैं। 30 लाख रुपये लगाने पर तीन माह में 50 से 60 लाख रुपए मिलेंगे। झांसे में आए राममेहर ने 8 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अपने दोस्त बलबीर से 21 लाख रुपये ब्याज पर लेकर आरोपियों को दिए। दिसंबर में डेढ़ लाख रुपये दोस्त सुरेंद्र सिंह ने भी गोपाल को दे दिए। इस तरह से आरोपियों ने कुल 30.5 लाख ले लिए। दो माह बाद आरोपियों से रुपये की मांग करने पर उन्होंने आना-कानी की। 16 मई को चारों आरोपी उसको लघु सचिवालय के पास मिले। रुपये की मांग करने पर मारपीट की। 24 मई को वो घर से टोल प्लाजा की ओर जा रहा था, तो आरोपियों ने तहसील कैंप के सामने उसकी डंडो से पिटाई की व फरार हो गए।
सिवाह से किया मास्टरमाइंड गिरफ्तार:
सोमवार को आरोपी की लोकशन के आधार पर डीआई ( डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ) अशोक कुमार ने उसे गांव सिवाह से गिरफ्तार किया। वो एक वीआइपी नंबर की फार्च्यूनर गाड़ी में सवार था। गौरतलब है कि पुलिस संबंधित मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए कई बार नोटिस भी भेजे थे। लेकिन आरोपी घर से फरार थे। मौके पर आरोपी ने खुद को सुदेश होने से मना किया। तो पुलिस ने राममेहर को फोटो भेजी, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई व वो गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन

पूरे मामले पर नजर है पूरे गिरोह को पकड़ेंगे: सिंह
पूरे मामले पर उनकी नजर है। उन्होंने रिपोर्ट भी मांगी है। सरगना पकड़ा जा चुका है। रिमांड के दौरान उसके साथियों के बारे में पूछताछ होगी। जल्द पूरे गिरोह को पकड़ लेंगे।
मनबीर सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें