फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप में डाली दी आपतिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवकों द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसको लेकर क्षेत्र मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

पलड़ी गांव निवासी भगवत ने बताया कि विशेष समुदाय के कुछ युवकों द्वारा व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। इस ग्रुप में क्षेत्र के कई लोगों को भी जोड़ा गया है। इसमें उसे भी जोड़ा गया था, लेकिन पोस्ट देखकर वह ग्रुप से बाहर हो गया। ऐसे ही कई लोग ग्रुप से बाहर हो गए। इसके बाद भी युवक बाज नहीं आ रहे हैं। वे बार-बार उन्हें ग्रुप में जोड़ लेते हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। उन्होंने दाहा पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि कोई भी थाने में तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें