फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 किलोग्राम वजनी गांठ के नीचे दबने से घायल हुई किशोरी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरिनगर स्थित धागा फैक्ट्री में साढ़े सात माह पहले 1500 वजनी गांठों के नीचे दबने से घायल हुई किशोरी ने रविवार को घर पर दम तोड़ दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किरण पत्नी ब्रह्मानंद निवासी हरिनगर ने बताया कि वो पांच बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी उनके साथ हरिनगर में ही डीएलडी वूलन मिल में काम करती थी। 8 सितंबर 2018 को 17 वर्षीय पूजा मिल में फर्श पर बैठकर काम कर रही थी। फैक्ट्री में 500-500 वजनी गांठों के चट्टे लगाए गए थे। अचानक एक चट्टा पूजा के उपर गिर गया। मजदूरों ने तीनों गांठ के नीचे से पूजा को निकाला और निजी अस्पताल में दाखिल कराया। रीढ़ की हड्डी में फैक्चर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। कई माह अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उसे घर ले आए, यहां रविवार को पूजा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें