फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई हुई पत्नी को चाकू से गोदा, बचाव में आई साली का भी काटा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोई हुई पत्नी को चाकू से गोदा, बचाव में आई साली का भी काटा हाथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। झांसी निवासी पति ने शादी के बाद पत्नी को लड़ाई-झगड़ा कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पत्नी पानीपत में कमरा लेकर रहने लगी। यहां वो अपनी बहन के साथ रहती थी। पानीपत की एक निजी कंपनी में वो काम कर के अपने एक लड़के को पाल रही थी। इसी बीच सोमवार की रात उसका पति झांसी से पानीपत आया व पत्नी से झगड़ने लगा। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि उसने तैश में आकर सोई हुई पत्नी की गर्दन को चाकू से काट दिया व बचाव में आई साली के हाथ को भी चाकू से काट दिया। घायलों को स्थानीय निवासी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घायल पत्नी के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास करने सहित 6 अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।घायल नीलम पत्नी संतोष ने बताया कि उसकी बहन रेखा की दो साल पहले झांसी निवासी हेमंत के साथ हुई थी। जिसने रेखा से झगड़ा कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसी के चलते रेखा व नीलम दोनों ही पानीपत विद्यानंद कॉलोनी में रहते है। सोमवार रात 11 बजे उसका जीजा हेमंत पानीपत उनके कमरे पर आया। नीलम ने बताया कि हेमंत ने आने के बाद ना ही खाना खाया, ना ही पानी पिया। वो आते ही उसकी बहन के साथ गाली-गलौच व झगड़ा करने लगा। वो झगड़े के दौरान दोनों बहनों का बाहर आकर काम कर बच्चों को पालने का विरोध कर रहा था। रता8 2 बजे सभी परिवार के सदस्य सो गए। उसी दौरान हेमंत ने रेखा की गर्दन को चाकू से काट दिया। इसके बाद उसने चाकू से दूसरा वार उसके कान पर किया। बहन की चीख सुनकर नीलम जाग उठी। बीच-बचाव में नीलम आई तो हेमंत ने चाकू से नीलम के एक अंगूठा काट दिया। साथ ही उसके शरीर पर कहीं चाकू मारे। इसके बाद दोनों बहनों की चीख सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हुए, जिन्होंने दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीलम को वही दाखिल कर लिया व रेखा की हालत गंभीर होता देख उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां वो उपचाराधीन है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने घायल रेखा के बयान पर आरोपी हेमंत पर जानलेवा हमला करने सहित 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी व साली को चाकू मार पुलिस को दी पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत:
झगड़े के बाद पत्नी व साली को चाकू से गोदने के बाद बीच बचाव में आए पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत देने चांदनी बाग थाने में आरोपी पति पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी व साली को चाकू से गोद दिया और उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने सारी बात बताई व जांच अधिकारी एसआई सुरेश ने रेखा के बयान दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें