फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर यमुना घाट पर क्षत विक्षत हालत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर यमुना घाट पर क्षत विक्षत हालत में मिला शव
विज्ञापन

समालखा। गांव बिलासपुर में यमुना घाट के पास किनारे पर एक क्षत विक्षत शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना समालखा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को जानवरों ने नौंच रखा है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को बिलासपुर में यमुना किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह से शत विक्षत हो चुका था। शव पुरुष का है। जानवरों ने उसे नौंचा हुआ है। शव शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल पानीपत के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव की शिनाख्त के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें