फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गांव आट्टा निवासी भीरा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे और पुत्रवधु से तंग व्यक्ति ने कोर्ट कांपलेक्स में निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन

- पीजीआई किया रेफर, मगर निजी अस्पताल ले गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। पुत्र और पुत्रवधु से परेशान एक व्यक्ति ने कोर्ट कांपलेक्स स्थित वकीलों के चैंबर के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है कि वह जहरीले पदार्थ की शीशी साथ लेकर आया था। उसको गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर रेफर किया गया मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। थाना समालखा पुलिस फिलहाल व्यक्ति की तबीयत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस उसके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
शुक्रवार को कोर्ट कांपलेक्स के प्रांगण में वकीलों के चैंबरों के पास आट्टा गांव निवासी भीरा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी लगे ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। उस समय कोर्ट में काम से पहुंचे पुलिसकर्मी रामेश्वर ने मौके की नजाकत को समझते हुए भारी को सीएचसी में दाखिल कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीरा निवासी गांव आट्टा शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय में पहुंचा था। उसने वकीलों के चैंबरों के सामने सड़क पर खड़े होकर अचानक जहरीला पदार्थ निगल लिया। वकीलों और लोगों द्वारा शोर मचाने पर कोर्ट में किसी काम से आए पुलिसकर्मी एएसआई रामेश्वर ने शीघ्रता दिखाते हुए अपने वाहन से उसको सीएचसी समालखा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन उसके स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार न होने पर उसको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। परिजन भी सूचना मिलते ही पीजीआई खानपुर पहुंचे। व्यक्ति पुत्र और पुत्रवधु से परेशान था और जहर निगलने के बाद एक अधिवक्ता के पास पहुंचा और उसके बयान कराने की बात कही। जिसके बाद अधिवक्ता उसे जज के पास भी लेकर पहुंचा। जज नहीं मिलने पर एक पुलिस अधिकारी के पास ले जाया गया। इसी दौरान उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोर्ट कांपलेक्स मेजं वकीलों के चैंबरों के पास आट्टा गांव निवासी भीरा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसके बयान नहीं लिए जा सके है। स्थिति में सुधार होने पर ही कारणों कही सहीं जानकारी मिल पाएगी। पुलिस बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें