फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में चोरों ने एसबीआई के एटीएम को निशाना बना किया डेमेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना।
इसराना की अमर मंडी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने एटीएम में घुस कर एटीएम का शटर तोड़ कर डैमेज कर दिया। एटीएम में रखी नकदी नही निकल पाई। आस पड़ोस के लोगों नेे बुधवार सुबह जब मशीन टूटी हुई देखी तो मामले की सूचना बैंक कर्मचारियों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैंक के एटीएम के रख रखाव करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधियों ने टूटी हुई मशीन को चेक कर अंदर रखी नकदी संभाली व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए कार्रवाई की।
बताया जा रहा ह कि बैंक के एटीएम में नकदी रखने व रख रखाव की जिम्मेदारी एजीएस एजेंसी के पास है। एजेंसी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि एटीएम को डैमेज कर लुटेरों ने नकदी निकालने का असफल प्रयास किया है। नकदी संभालने पर एटीएम में नकदी पुरी मिली। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने एजेंसी प्रतिनिधि दिनेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएम को डैमेज कर लूटने का प्रयास करने वालों की पहचान के लिए पुलिस एटीएम के अंदर व बाहर आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना गार्ड राम भरोसे एटीएम
इसराना व आस पास के गांवों में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम पर रात के समय सुरक्षा के लिए किसी गार्ड की व्यवस्था नहीं है। एटीएम में जरूरतमंदों के लिए रखी गई लाखों की नकदी की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। लोगों का कहना है कि बना गार्ड के ये एटीएम रात भर खुले रहते हैं।


नकदी नहीं निकाल पाए तो लुटेरों ने एटीएम को किया क्षतिग्रस्त
इसराना में चोरों ने एसबीआई के एटीएम को बनाया निशाना
- नकदी नहीं निकाल पाए लेटेरे
फोटो 5 व 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें