फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के बगीचे में मिली महिला की लाश

Thu, 10 May 2018 01:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजघाट इलाके में बुधवार को अमरूद के बगीचे में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश बोरी में बांधकर फेंकी गई थी। महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजघाट क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर से थोड़ी दूरी पर स्थित अमरूद के बगीचे में बुधवार सुबह लोगों ने सफेद प्लास्टिक की बोरी पड़ी देखी। कुछ लोग इसे सामान समझ रहे थे, मगर जब बोरी खोलकर देखी तो लाश देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। इसी बीच राजघाट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बोरी से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि महिला कुछ महीने पहले एक पुरुष के साथ इलाके में आई थी और उसी के साथ रहकर मजदूरी करती थी। करीब 25 दिन पहले पुरुष की मौत हो गई, जिसके बाद से वह अकेले ही रह रही थी। महिला के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


राजघाट एसओ अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि महिला के साथ रहने वाले पुरुष के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें