फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची गई किशोरियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें सहारपुर व दिल्ली में रुकी, मानव तस्करों के करीब पहुंची जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बेची गई किशोरियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें सहारनपुर व दिल्ली में रुकी
विज्ञापन

-दो सगी बहनों को बहला फुसला कर उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बेचे जाने का मामला
-फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस की कई टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हुडा सेक्टर 24 में स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी दो सगी बहनों को बहला फुसला कर उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बेचे जाने की पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने एक लड़की को उत्तर प्रदेश में व दूसरे को दिल्ली में बेचा था। वहीं थाना चांदनी बाग पुलिस व सीआईए की दो टीमों ने वीरवार को आरोपियों को साथ लेकर दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दबिश दी। पुलिस की एक टीम ने सहारनपुर में व दूसरी ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की जांच मानव तस्करों के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ऑफिसरों ने जल्द दोनों बहनों को बरामद करने का दावा किया है।
दूसरी ओर पुलिस ने जांच के बाद माया नाम की महिला को केस से बाहर कर दिया है। वह जांच में बेगुुनाह पाई गई है। पुलिस आरोपी महिला मुनिया की भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि मुनिया उर्फ अनिता, हिना, कुसुम, गौरव, माया ने मिल कर दोनों बहनों को बहलाया फुसला कर पहले बड़ी बहन को उत्तर प्रदेश में और इसके बाद छोटी बहन को दिल्ली में बचे दिया। लड़कियों के परिजनों ने इस संबंध में थाना चांदनी बाग पुलिस से शिकायत दी। पानीपत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहित अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया और मुनिया उर्फ अनिता व हिना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लड़कियों की बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। आरोपियों को ही पता है कि उन्होंने लड़कियों को यूपी व दिल्ली में कहां पर किन लोगों को बचा था। इस केस के आरोपित मुनिया फरार है। जबकि गौरव आपराधिक केस में जेल में बंद है। पुलिस अब माया व कुसुम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए आरोपियों को साथ लेकर पुलिस की टीमें यूपी व दिल्ली में छापामारी कर रही है। वहीं इस केस में फरार आरोपित मुनिया की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बेची गई किशोरियों को जल्द बरामद किया जाएगा। जबकि फरार आरोपी महिलाओं को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें