पानीपत। बिल्लू कॉलोनी में एक मजदूर ने गृह क्लेश से परेशान होकर खुद को कमरे में बंद कर तार के साथ पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक बलविंद्र (32) पुत्र राजबीर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी 8 साल पहले उसे छोड़ गई थी। छह साल से वह कुसुम नाम की महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। उसका चार साल का एक बेटा है। उसका काफी दिनों से कुसुम के साथ विवाद चल रहा था। बुधवार दोपहर भी उसका कुसुम के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर तांबे की तार से पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रह है।
गृह क्लेश से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
फोटो 18 व 19