फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-महिला ने पहले डीएसपी व फिर सीजेएम के सामने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने आरोपी के साथ जांच अधिकारी से बताया खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी लड़की की शिकायत पर दर्ज मुकदमे को लेकर आरोपी के साथ जांच अधिकारी एएसआई पर भी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने डीएसपी और सीजेएम के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी अब उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी पर आरोपी से साठगांठ का भी आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी रूकसाना सोमवार को एसपी से मिलने पहुंची, लेकिन वह एसपी से नहीं मिल सकी। उसने डीएसपी मुख्यालय जगदीप दून से मिलने का प्रयास किया। महिला इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम मोहित अग्रवाल से मिलने पहुंची। उसने बताया कि उसकी लड़की के बयान पर 12 दिन पहले एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने आसिफ व आरिफ पर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। दोनों आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उसने उनको मुकदमा वापस न लेने की कही तो उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि अबकी बार तो उसकी लड़की बच गई है, लेकिन अगली बार वह नहीं बच पाएगी। उसको व उसके परिवार वालों को जलाकर या फिर गोली से मार दिया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपियों के प्रभाव के चलते उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें