फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड डंपर ने बाइक रौंदी, मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। बबैल रोड स्थित पालीवाल फैक्ट्री के पास रविवार शाम ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सिरोहा, जिला मुरादाबाद, यूपी निवासी नन्ही देवी (50) कई सालों से अपने परिवार के साथ हाली कॉलोनी बबैल रोड पर किराए के मकान में रहती थी। नन्ही देवी के बेटे इरफान ने बताया कि वह रविवार शाम बाइक पर अपनी मां को लेकर मलिक पेट्रोल पंप पर कार्यरत बड़े भाई के पास जा रहा था। वह जब बबैल रोड स्थित पालीवॉल फैक्ट्री के सामने पहुंचा पीछे से आ रहे ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगते ही दोनों गिर पड़े। डंपर उसकी मां को रौंदते हुए निकल गया। उसको भी डंपर की चपेट में आने पर गंभीर चोट लगी हैं। बलजीत नगर नाका चौकी के जांच अधिकारी एएसआई बृजपाल ने बताया कि रविवार शाम बबैल रोड पर ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें