फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-29 कृष्णा लोन निवासी एक महिला की सिविल अस्पताल में डिलीवरी के बाद मौत हो गई। महिला का बच्चा स्वस्थ है। महिला के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सेक्टर-29 कृष्णा लोन निवासी मोनू ने बताया कि उसकी पत्नी संजनी गर्भवती थी। रविवार को उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। रविवार देर रात उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसके कुछ देर बाद ही पत्नी की मौत हो गई। मोनू का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। परिजनों ने रात को सिविल अस्पताल में हंगामा किया। बाद में डॉक्टरों ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि रविवार को डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। महिला में खून की कमी थी। इस बारे में उसके परिजनों को पहले ही बता दिया था। डिलीवरी के दौरान इंटरनल ब्लीडिंग हुई। डॉक्टरों ने अपनी तरफ से पूरे प्रयास भी किए, लेकिन महिला की मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार का हंगामा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें