थर्मल। गांव आसन कला के रेलवे फाटक से थोड़ा आगे निकलकर एक बोलेरो चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष पुत्र शीशपाल, आशीष पुत्र सतबीर व संजीव पुत्र महेंद्र घायल हो गए। हालात गंभीर होने के कारण आशीष को दिल्ली के एम्स व रॉकी को गंगाराम अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान दिल्ली पुलिसकर्मी शीशपाल के बेटे आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं आशु का पानीपत के एक निजी अस्पताल में व रॉकी को गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पानीपत असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन आशीष पुत्र सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर तीनों आपने दोस्त संजीव से मिलने पानीपत जा रहे थे। जब वह खुखराना रेलवे फाटक के पास पहुंचे ही थे तो पानीपत की ओ से आ रही एक तेज रफ्तार करनाल नंबर की बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक को आशीष पुत्र शीशपाल चला रहा था। घायल आशीष ने शिकायत देकर बताया कि बोलेरो सुरेश पुत्र अमर सिंह निवासी सालवन चला रहा था। असंध नहर नाका प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि घायल की शिकायत पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।