युवक ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/सनौली।
गांव खोजकीपुर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पेास्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गांव खोजकीपुर निवासी महेंद्र (26) ने सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब होती चली गई। परिजनों ने उसकी हालत देख पानीपत जीटी रोड पर सिवाह के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना बापौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।