फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई कर लाइट चालू करवाने जा रहे किसान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गेहूं कटाई कर बिजली सप्लाई चालू करवाने जा रहे नारायणा गांव के एक किसान पर आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने चाकू व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे गांव निवासी दोस्त मनदीप के साथ खेत में कंपेन से गेहूं की कटाई करवा रहा था। कटाई के दौरान आगजनी की घटना नहीं हो इसके लिए उसने बिजली सप्लाई बंद करवा रखी थी। पीड़ित के अनुसार गेहूं कटाई होने के बाद वह पावर हाउस में बिजली सप्लाई चालू करवाने जा रहा था कि बिंद्र, विक्रम, अजय, अक्षय, संदीप समेत अन्य ने उसके ऊपर चाकू, डंडे से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि नारायणा गांव के एक किसान ने उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दी है, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें