नाबालिग की अश्लील वीडियो बना पड़ोसी ने मंगेतर को भेजी
पानीपत। सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को नशीला पदार्थ पिला उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पड़ोस के ही आरोपी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वीडियो उसके मंगेतर को भेजी तो मामले की पोल खुली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की किशोरी घर पर अकेली थी। पिता काम पर, मां खेतों में और छोटा भाई स्कूल में पढ़ने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर में घुस गया। किशोरी को बहला-फुसला कर उसे नशीला पदार्थ पिलाया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व वीडियो बनाई थी।