फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर 42,800 की लगाई चपत
विज्ञापन

पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक बैंक के एटीएम पर एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 42,800 रुपये की चपत लगा दी। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कमलावती प्रसाद निवासी ऊंचा किला ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह यहां पर अपने भाई जनार्दन के पास रहती थी। उसका सात साल का एक बेटा है। उसका बैंक खाता एसबीआई निजामगढ़ आजमगढ़ यूपी में है। वह एक दिन पहले गीता कॉलोनी जीटी रोड पर लगे एटीएम से पैसे निकलवा रही थी। यहां पर दो मशीनें लगी हुई थीं। उसको एटीएम से पांच सौ रुपये निकलवाने थे। वहां पर पहले से एक युवक एटीएम में तैनात था। उसको एटीएम प्रयोग करने की ठीक से जानकारी नहीं थी। वह बार-बार कोशिश के बाद भी पैसे नहीं निकलवा पाई। वह अपने घर चली गई। उसने घर जाकर अपना मोबाइल देखा तो उसमें 42,800 रुपये निकालने का मैसेज आया हुआ था। उसने उक्त युवक पर पैसे निकालने का शक जताया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें